Ind vs SA: पहले टेस्ट में शमी-जडेजा के आगे अफ्रीका ढेर, भारत ने 203 रन से दर्ज की जीत
ABP News Bureau | 06 Oct 2019 06:39 PM (IST)

भारत ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को पहले टेस्ट मैच में 203 रन के करारी शिकस्त दी. भारत ने इसके साथ ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मैच के हीरो मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा रहे. शमी ने पांच जबकि जडेजा ने चार विकेट झटके. भारतीय टीम दूसरी पारी में 71 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी और उसने दूसरी पारी में चार विकेट पर 323 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 395 रनों का लक्ष्य रखा. दक्षिण अफ्रीकी टीम इसके जवाब में 63.5 ओवर में 191 रनों पर सिमट गई और उसे 203 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा.