IND vs SA 1st Test : Rohit Sharma ने बतौर ओपनर टेस्ट क्रिकेट में बनाया पहला शतक
ABP News Bureau | 02 Oct 2019 05:12 PM (IST)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में ओपनर के तौर पर अपना पहला शतक जड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने बिना कोई विकेट खोए 202 रन बना लिए हैं. बारिश की वजह से अम्पायरों ने समय से पहले दूसरे सत्र को खत्म करने का निर्णय लिया.