IND vs NZ: रिषभ पंत पर सहवाग का बड़ा बयान, जानिए क्या बोले
ABP News Bureau | 10 Jul 2019 08:35 PM (IST)

रविन्द्र जडेजा(90 रन) की ऐतिहासिक और एमएस धोनी(60 रन) की साहसिक पारी भी भारतीय बल्लेबाज़ों के खराब प्रदर्शन से टीम को पार नहीं पहुंचा सकी. भारतीय टीम का चौथी बार आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में पहुंचने का सपना आज टूट गया.
इंग्लैंड के मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले गए विश्वकप 2019 के पहले सेमीफाइनल को न्यूज़ीलैंड ने 18 रनों से अपने नाम कर लिया है. न्यूज़ीलैंड की टीम ने रिज़र्व डे पर खेले गए इस मैच में पहले खेलते हुए 239 रन बनाए थे. भारत इस लक्ष्य का पीछा करने उतरा लेकिन वो 49.3 ओवर में 223 रन बनाकर ऑल-आउट हो गया.
न्यूज़ीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 239 रन बनाए. जिसके बाद भारतीय टीम जडेजा और धोनी के बीच ऐतिहासिक 116 रनों की साझेदारी से लक्ष्य के करीब तो पहुंची लेकिन जीत से 18 रनों से महरूम रह गई.