In Graphics: इन डिजाइनों वाले 10 रुपये के सभी सिक्के हैं वैध, देखें तस्वीरें
ABP News Bureau | 19 Jan 2018 01:24 PM (IST)

10 रुपये के सिक्कों को लेकर रिजर्व बैंक ने बड़ा एलान किया है. कुछ व्यापारियों के 10 के सिक्के लेने से मना करने की शिकायतों के मद्देनजर रिजर्व बैंक ने कल कहा कि 10 रुपये के सिक्के के सभी 14 डिजायन वैध हैं. रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा, ‘‘रिजर्व बैंक के संज्ञान में यह आया है कि असली-नकली के शक के कारण कई जगहों पर लोग व व्यापारी 10 रुपये के सिक्के लेने से मना कर दे रहे हैं.’’