PoK में रैली करेंगे इमरान खान, पैंतरेबाजी से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान
shubhamsc | 11 Sep 2019 09:51 AM (IST)

कश्मीर को लेकर दुनिया के हर मंच पर पाकिस्तान की हार हो रही है लेकिन पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है. कल संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत ने पाकिस्तान के दुष्प्रचार की धज्जियां उड़ा दी , अब ये खबर आ रही है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रैली करेंगे. शुक्रवार को मुजफ्फराबाद में इमरान खान की रैली होगी.