इमरान खान ने PoK में लोगों को उकसाया, कहा- LoC पर जाने के लिए तैयार रहें
ABP News Bureau | 13 Sep 2019 06:10 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से ये इमरान खान का तीसरा पीओके दौरा किया. इस दौरान उन्होंने आम लोगों को भारत के खिलाफ उकसाया. उन्होंने कहा कि एलओसी पर जाने के लिए तैयार रहें. एलओसी पर जाने की तारीफ मैं बताउंगा. बता दें कि इमरान खाने के दौरे से पहले साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेन्स के दौरान पाकिस्तान के विदेश कार्यालय प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के लिए तैयार है और इस मामले की वैधता अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित है. उन्होंने कहा कि मध्यस्थता की पेशकश (कश्मीर पर) मौजूद है लेकिन भारत तैयार नहीं है. हम इसके लिए तैयार हैं. हमारा ठोस विचार यह है कि सभी समस्याओं को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है. फैसल ने कहा कि प्रधानमंत्री खान मुजफ्फराबाद में अपने संबोधन में 'कश्मीर पर पॉलिसी स्टेटमेंट' देंगे.