पाकिस्तान की बेशर्मी ! इमरान खान ने फिर मांगा पुलवामा हमले का सबूत, भारत ने दिया करारा जवाब
ABP News Bureau | 25 Feb 2019 09:42 AM (IST)

आंतकियों के आका पाकिस्तान ने फिर से सबूत का पुराना राग अलापा है, मुंबई हमले और पठानकोट हमले के बाद सबूत मांग चुका पाकिस्तान पुलवामा आतंकी हमले में फिर सबूत मांग रहा है जबकि हमले की जिम्मेदारी लेने वाला आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद को खुद पाकिस्तान दाना पानी दे रहा है, इमरान के कार्यालय ने बयान जारी कर कहा- अगर भारत कार्रवाई लायक इंटेलिजेंस देगा, तो हम तुरंत कार्रवाई करेंगे. वहीं भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार को करारा जवाब दिया है, सूत्रों के मुताबिक सरकार ने कहा है- आतंकियों और उनकी मदद करने वालों को खत्म करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे.