कुलभूषण जाधव मामले पर ICJ में भारत की बड़ी जीत, जानिए- पूरा घटनाक्रम
shubhamsc | 17 Jul 2019 07:58 PM (IST)

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में भारत की बड़ी जीत, कुलभूषण जाधव की फांसी पर अदालत ने रोक लगाई, 15-1 से भारत के पक्ष में फैसला आया. भारत को कॉन्सुलर एक्सेस भी मिलेगा. नीदरलैंड के हेग स्थित आईसीजे ने पाकिस्तान से कहा है कि वह भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को दी गई मौत की सजा की समीक्षा करे.
इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के फैसले से उत्साहित भारतीयों ने हेग में जश्न मनाया और भारत माता की जय के नारे लगाए. फैसले को जानने के लिए महाराष्ट्र से कुछ लोग हेग पहुंचे हुए थे. भारत की बड़ी जीत के बाद काफी उत्साहित दिखे.
फैसले पर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि ''मैं कुलभूषण जाधव के मामले में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के फैसले का तहे दिल से स्वागत करती हूं. यह भारत के लिए बहुत बड़ी जीत है.'' उन्होंने आगे कहा कि ''मैं अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के समक्ष जाधव के मामले को ले जाने की हमारी पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देती हूं.''