बिहार: जमुई से LJP उम्मीदवार चिराग पासवान का दावा- मुझे 2019 चुनाव में 2014 से बड़ी जीत मिलेगी
ABP News Bureau | 11 Apr 2019 12:54 PM (IST)

जमुई लोकसभा सीट पर एनडीए की तरफ से एलजेपी के मौजूदा सांसद चिराग पासवान एक बार फिर किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं महागठबंधन की तरफ से इस सीट पर आरएलएसपी के भूदेव चौधरी मैदान में हैं. यहां वोटरों की कुल संख्या 17.09 लाख है. कुल नौ उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमें एक महिला उम्मीदवार हैं.