मैं नरेंद्र मोदी के माता-पिता का आदर करता हूं, मैं उन्हें प्यार ही लौटाऊंगा- राहुल गांधी
ABP News Bureau | 17 May 2019 06:09 PM (IST)

2019 के लोकसभा चुनाव का समापन होने को है और 19 मई को आखिरी दौर के चुनाव के साथ लोकतंत्र का सबसे बड़े पर्व संपन्न हो जाएगा. सत्ताधारी एनडीए और विपक्ष के भाग्य का फैसला मतदाता ईवीएम में बंद कर देंगे और इसका नतीजा 23 मई को आएगा. राहुल गांधी ने कहा कि मैं उनके माता पिता का सम्मान करता हूं, नरेंद्र मोदी मेरे माता पिता के बारे में कुछ बोलना चाहते हैं वो उनके ऊपर है.