दो देशों में ज्वालामुखी फटने से हाहाकार, हवाई द्वीप में 6 सौ घर जलकर खाक, ग्वाटेमाला में अब तक 109 की मौत
ABP News Bureau | 09 Jun 2018 10:33 AM (IST)

दो देशों में ज्वालामुखी ने हाहाकार मचा दिया है. अमेरिका के हवाई द्वीप और मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में ज्वालामुखी फटने के बाद लावा और राख कई किलोमीटर के इलाकों में फैल गया है. हवाई में किलाउआ ज्वालामुखी के लावे में छह सौ घर जलकर राख हो चुके हैं. हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है. ज्वालामुखी की वजह से इलाक़े में ज़हरीली गैस फैलती जा रही है. हवाई में माउंट किलाउआ में 3 मई से ज्वालामुखी फट रहा है.
वहीं ग्वाटेमाला में लावा और राख की वजह से 109 लोगों की मौत हो चुकी है. ग्वाटेमाला में 3 जून को फ्यूगो ज्वालामुखी फटा था. ज्वालामुखी के आसपास का इलाके राख में ढक गया है.
वहीं ग्वाटेमाला में लावा और राख की वजह से 109 लोगों की मौत हो चुकी है. ग्वाटेमाला में 3 जून को फ्यूगो ज्वालामुखी फटा था. ज्वालामुखी के आसपास का इलाके राख में ढक गया है.