सिक्किम में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, SDF के 10 विधायक BJP में शामिल
shubhamsc | 13 Aug 2019 01:30 PM (IST)

सिक्किम में बीजेपी को बड़ी कामयाबी मिली है. यहां सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के 10 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. खबरों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग समेत पांच विधायकों को छोड़कर सभी विधायक बीजेपी में शामिल हो गए.