शक्ति अराधना को कैसे बनाएं खास? बता रहे हैं गुरुजी पवन सिन्हा
shubhamsc | 18 Sep 2019 07:55 AM (IST)

शुद्ध मन से पूजा करें. पूजा गलत होने का डर दिल से निकाल दें. मां दुर्गा की पूजा श्रद्धा से करें. मां दुर्गा की पूजा में उपवास जरूर रखें. पूजा में जप जरूर करें. जप के नियम का पालन करने की कोशिश करें. बैठकर जप करें. ऊं ह्रीं क्लीं नमस चंडिकाय का जप करें. नवरात्र में मां के स्वरुप के अनुसार वस्त्र धारण करें. काले कपड़ों से परहेज करें. सफेद और पीले वस्त्र पहनें. सफेद चंदन, हल्दी और तुलसी की माला का उपयोग करें. काली मां की पूजा में रक्त चंदन की माला का उपयोग करें. जप करने वाली माला को धारण ना करें.