4 से 5 आतंकियों के दिल्ली में घुसने का शक, तलाशी अभियान तेज
shubhamsc | 03 Oct 2019 10:28 PM (IST)

कंगाली के दरवाजे पर खड़ा है पाकिस्तान मगर साजिश करने से बाज़ नहीं आ रहा है. ऐसी ही एक साजिश का भंडाफोड़ भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने किया है. जम्मू-कश्मीर से 370 हटाने के बाद से इमरान खान दुनिया भर में घूम-घूम कर घड़ियाली आंसू बहा रहे थे. उसी वक्त उनकी खुफिया एजेंसी ISI भारत में सिलसिलेवार धमाकों की साजिश रच रही थी. सूत्रों के मुताबिक खबर है कि इसी साजिश को अंजाम देने के लिए जैश और लश्कर के आतंकी दिल्ली में दाखिल हो चुके हैं. लेकिन हमारी सुरक्षा एजेंसी मुश्तैद हैं.