बेटी अहाना और ईशा देओल संग हेमा मालिनी ने मुंबई में किया मतदान, लोगों से भी की अपील
ABP News Bureau | 29 Apr 2019 01:57 PM (IST)

मुंबई की जिन 6 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है, उनमें मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई दक्षिण और मुंबई दक्षिण मध्य सीटें शामिल हैं. साल 2014 के आम चुनाव में महाराष्ट्र की इन 17 में से बीजेपी को 8 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना को 9 सीटें मिली थीं. इन सीटों पर कांग्रेस, एनसीपी की खाता भी नहीं खुला था. महाराष्ट्र की इन 17 सीटों पर करीब 3.11 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं.