मुंबई और ठाणे में भारी बारिश, जगह-जगह जलजमाव, लोकल ट्रेनें लेट
shubhamsc | 03 Aug 2019 09:43 AM (IST)

मुंबई और ठाणे में तेज बारिश से मुसीबत शुरू हो गई है. जगह-जगह जलजमाव होने लगा है. जिससे मुंबई के अंधेरी और मलाड सबवे बंद हो गए हैं. मुंबई में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट है. सुबह से हो रही तेज बारिश से मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ा है. सेंट्रल और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन देरी से चल रही है. मुंबई में अगले दो-तीन घंटे भारी बारिश जारी रह सकती है..मुंबई के अंधेरी, जोगेश्वरी, गोरेगांव, मलाड में जलजमाव है तो ठाणे जिले के वसई, नालासोपारा और विरार इलाकों में पानी भरने लगा है- आज काम पर निकलने से पहले मौसम का अपडेट लेकर ही घर से निकलें.