मॉनसून आते ही केरल के अलप्पुझा में हुई झमाझम बारिश, देखिए
ABP News Bureau | 09 Jun 2019 05:40 PM (IST)
केरल में आठ दिनों की देरी से मानसून पहुंच गया है. मानसून के पहुंचते ही यहां के लगभग सभी इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. अलप्पुझा में भी जोरदार बारिश हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के केरल देरी से पहुंचने की वजह से देश के अन्य हिस्सों में मानसून की बारिश में देरी हो सकती है. बता दें कि दक्षिण के राज्य में मानसून की दस्तक के बावजूद उत्तर भारतीय राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं. अनेक इलाकों के लोग चिलचिलाती गर्मी से बेहाल हैं.