असम में बाढ़ से हालात खराब, 33 में से 25 जिले बाढ़ से प्रभावित, 6 लोगों की मौत
shubhamsc | 14 Jul 2019 05:31 PM (IST)

भारी बारिश के बाद असम में बाढ़ से हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं. असम के 33 में से 25 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं...और अब तक बाढ़ के चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदेश में करीब आठ लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।बाढ़ पीड़ित लोगों की सहायता के लिए सेना और NDRF की भी मदद ली जा रही है.