सड़क पर हनुमान चालीसा तो कहीं पर हो रही है मंगल आरती, देखिए वायरल न्यूज
shubhamsc | 24 Jul 2019 11:21 PM (IST)

'अली के जवाब में बजरंग बली' ... सड़क पर नमाज पढ़ने के खिलाफ अब यूपी से लेकर झारखंड तक अलग-अलग संगठन बीच सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं. हाईवे पर हनुमान चालीसा का पाठ .. तस्वीरें यूपी के बागपत के बड़ौत की हैं . जहां दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर सिद्धबली हनुमान का मंदिर है .. कल शाम अचानक नगरपालिका परिषद के चेयरमैन अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचे और बीच सड़क पर पाठ और आरती शुरू कर दी . सड़क पर नमाज पढ़ने के विवाद में देश के कुछ और हिस्सों में भी कई संगठन ऐसे ही हुनमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं.