सेना ने किया आतंकी मसूद अजहर के मोहरे का काम तमाम
shubhamsc | 23 Oct 2019 10:51 PM (IST)
कश्मीर घाटी में सेना ने आतंकी मसूद अजहर के मोहरे का काम तमाम कर दिया है . जम्मू कश्मीर के अवंतिपोरा में हुए एनकाउंटर में कल जैश के तीन आतंकी मारे गए जिसमें हामिद ललहारी भी शामिल था.. आतंकी हामिद इसी साल मई में मारे गए आतंकी जाकिर मूसा का चेला भी था. हामिद की मौत से मसूद अजहर को जोरदार झटका लगा है..भारतीय सेना हथियार उठाने वालों को आगे भी ऐसे झटके देती रहेगी.