मां के स्वभाव का बच्चों पर क्या पड़ता है असर? बता रहे है गुरुजी पवन सिन्हा
shubhamsc | 26 Sep 2019 08:00 AM (IST)

मां का होने वाली संतान से रिश्ता जुड़ने लगता है. गर्भ के अंदर ही रिश्ता जुड़ने लगता है. रिश्ता जितना मजबूत होता है बच्चे की किस्मत अच्छी होती जाती है. बच्चे का चंद्रमा, बृहस्पति अच्छे परिणाम देता है. मां को हमेशा बच्चे से करीब का संबंध रखना चाहिए. भारतीय संस्कृति में मां बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है. बच्चे का दिल जीतना बहुत जरूरी है. बच्चे मां के जितना करीब होते हैं किस्मत उतना ही अच्छा परिणाम देती है. मां की अवमानना करने वाले बच्चे का मजबूत भाग्य पक्ष भी अच्छे परिणाम नहीं देगा. मां की सेवा करने वाले को भाग्य पक्ष कमजोर होने पर भी सफलता मिलती है.