घर में खुशहाली और संपन्नता के लिए अपनाएं ये तरीके । गुरुजी का फुलएपिसोड
shubhamsc | 16 Sep 2019 07:40 AM (IST)

घर में रखे हर सामान का अपना एक प्रभाव होता है. कुछ चीजें शुभ प्रभाव देती हैं, कुछ चीजें दुष्प्रभाव देती हैं. घर में हमेशा शुभ प्रभाव देने वाली चीजें रखें. घर में सूखी डंडियां ना रखें. कई घरों में सजावट के तौर पर सूखी डंडियां रखी जाती हैं. घर में पौधे रखें, सूखी डंडियां नहीं. घर में सूखे पौधे को भी ना रखें. पौधे को गमले से निकालकर फेंकें.