छुट्टियों में कैसे निखारें बच्चों का व्यक्तित्व? बता रहे हैं गुरुजी
ABP News Bureau | 25 Apr 2019 07:30 AM (IST)

बच्चे ऊर्जा से भरे हुए होते हैं. बच्चों में इतनी ऊर्जा होती है कि वो शांति से बैठ नहीं सकते. अगर कोई बच्चा शांति से बैठा है तो ये भी ठीक नहीं है. बच्चों को शांति से बिठाने के लिए हम उन्हें सुला देते हैं. मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए या टीवी देखते वक्त बच्चा शांत होता है. बच्चे को शांत नहीं होना चाहिए. दौड़ना-भागना, खेलना-कूदना ही बच्चे के विकास का आधार होता है.