प्रो कबड्डी 2019: गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स को यू-मुंबा ने 32-20 से दी मात
shubhamsc | 03 Aug 2019 03:15 PM (IST)

PRO kabaddi में खेले गए 22वें मैच में यू-मुंबा ने गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स को 32-20 से करारी मात दी. इस बड़ी जीत के साथ यू-मुंबा प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. लगातार जीत हासिल करने वाली गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स को इस सीजन में पहली बार हार का मुंह देखना पड़ा है. गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स के रेडर्स आज बिल्कुल अपने रंग में नहीं दिखे, जिसकी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा.