आधे हिंदुस्तान पर सैलाब का सितम, सबके दिलों को छू गया पुलिसवाले का ये रेस्क्यू ऑपरेशन
shubhamsc | 11 Aug 2019 06:07 PM (IST)

बारिश और बाढ़ ने लगभग आधे हिंदुस्तान में कहर बरपा दिया है. महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक से लेकर उत्तराखण्ड तक, कई जगह बाढ़ की विभीषिका की तस्वीरें आई हैं. गुजरात के मोरबी में तो पुलिस के एक जवान ने अपना फर्ज निभाने में ऐसा जज्बा दिखाया कि वो तस्वीर वायरल हो गई. पुलिसवाले ने बाढ़ में फंसी बच्चियों को अपने कंधे पर बिठाकर सैलाब से निकाला.
गुजरात के मोरबी में हैरतअंगेज रेस्क्यू ऑपरेशन. पृथ्वीराज सिंह जडेजा नाम के सिपाही का जज्बा. कंधे पर दो बच्चियों को उफनता सैलाब पार कराया. साहस के साथ कई लोगों को सैलाब से निकाला गया.
गुजरात के मोरबी में हैरतअंगेज रेस्क्यू ऑपरेशन. पृथ्वीराज सिंह जडेजा नाम के सिपाही का जज्बा. कंधे पर दो बच्चियों को उफनता सैलाब पार कराया. साहस के साथ कई लोगों को सैलाब से निकाला गया.