अहमदाबाद के बोपल में इमारत गिरने से चार लोगों की मौत
shubhamsc | 10 Aug 2019 10:07 AM (IST)

अहमदाबाद के बोपल इलाके में बिल्डिंग गिरने से चार लोगों की मौत. रात से बारिश हो रही है. खबर के मुताबिक ये मकान बारिश की वजह से गिरा. अहमदाबाद में कल से तेज बारिश हो रही है. बोपल में जहां पर ये इमारत गिरी है वो अहमदाबाद के लोअर इलाके में आता है. हादसे वाली जगह पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच चुकी है. अहमदाबाद में लगातार हो रही बारिश से लोअर इलाकों में लगातार जलभराव होता रहा है.