वाराणसी में वोटिंग से पहले देखिए पीएम मोदी के गोद लिए गांव की क्या है हालत? ग्राउंड रिपोर्ट
ABP News Bureau | 14 May 2019 09:42 PM (IST)

पूरे देश की निगाहें अब वाराणसी लोकसभा सीट पर है. आखिरी दौर में यहां वोटिंग होनी है. बीजेपी के तमाम छोटे बड़े नेता बनारस में कैंप किये हुए हैं. लेकिन आज हम बात करेंगे उस गांव की जिसे मोदी ने गोद लिया था. जयापुर गांव की सूरत आज कैसी है. और पांच साल पहले जब मोदी पीएम नहीं थे तब जयापुर कैसा था. हमारे रिपोर्टर मृत्युंजय कुमार सिंह जयापुर गांव गये और वहां मोदी की बदौलत जो तस्वीर बदली है उसकी तस्वीर लेकर आये हैं. आप भी देखिये जयापुर कितना बदला और इस चुनाव में किसकी जय बोलेगा जयापुर...