Ground Report: बाढ़-बारिश से बेहाल हुआ बिहार, घर-अस्पताल-दुकान हर जगह घुसा पानी
ABP News Bureau | 28 Sep 2019 08:48 PM (IST)
बिहार में लगातार हो रही बारिश की वजह से राज्य के कई जिलों में जनजीवन ठप पड़ गया है. राजधानी पटना के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है. घर, अस्पताल, स्कूल यहां तक कि मंत्रियों के बंगलों में भी पानी घुसा हुआ है. प्रशासन भी भारी बारिश से हलकान हो चुका है. पटना में प्रशासन की लापरवाही और सरकार की सुस्ती का खामियाजा सिर्फ आम लोग ही नहीं भुगत रहे, जिन लोगों पर इस हालात को टालने की जिम्मेदारी थी, पानी उनके घरों में भी घुस चुका है.