ABP Exit Poll 2019: एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले काशीवासी? देखिए
ABP News Bureau | 19 May 2019 09:15 PM (IST)

23 मई 2019 को कहीं ढोल नगाड़े, कहीं पटाखे तो कहीं सन्नाटा दिखेगा. किस दल और नेता की झोली खुशियों से भरेगी, किसके हिस्से ग़म. कौन कितना सफल, किसका जादू चला कौन फेल? सभी का सही विश्लेषण 23 मई 2019 को होगा. लेकिन आज एबीपी न्यूज नीलसन ने जनता का मन टटोलकर सटीक एग्जिट पोल किया है. एबीपी न्यूज नीलसन सर्वे के मुताबिक पूर्वांचल की 26 सीटों में से महागठबंधन को 18 सीटें, बीजेपी 8 सीटों पर सिमटती दिख रही है. लेकिन कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही है.