करीब 6 लाख लोग दुर्गंध के बीच रहने को मजबूर । भारत की बात
shubhamsc | 03 Oct 2019 08:54 PM (IST)

जिन्होंने सुशासन की सौगंध ली थी. उनके राज में कुशासन की दुर्गंध फैली है. हम बात कर रहे हैं पटना की. पटना में छह दिन हो गये हैं लेकिन पानी मोहल्लों में कुंडली मारकर जम चुका है. अब तो शायद उम्मीद भी नहीं दिखती. क्योंकि जस तकनीक से पानी निकाला जाना था वो तकनीक ही फेल है. पटना के लोगों को शायद अब भगवान का ही आसरा है. वो कहने लगे हैं सूर्य देवता जितना पानी सोख रहे हैं उतना ही निकल रहा है, बाकी सिस्टम की कोढ़ तो जमी हुई है.