महाराष्ट्र में बाढ़ से बुरा हाल, सांगली, सतारा और कोल्हापुर में हालात बिगड़े, 27 लोगों की मौत
shubhamsc | 09 Aug 2019 10:26 AM (IST)

बाढ़ से महाराष्ट्र के सांगली, सतारा, कोल्हापुर में बिगड़े हालात, अभी तक महाराष्ट्र में 27 की मौत , आज भी बारिश का अलर्ट. कोल्हापुर में बाढ़ से बेहद खराब हालात बने हुए हैं. भारी बाढ़ में कई इलाके में लोग फंसे हुए हैं. जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.पश्चिमी महाराष्ट्र में लगातार बारिश की वजह से पुणे से बेंगलूरु जाने वाले हाइवे पर लंबा जाम लग गया, ट्रकों की लंबी लाइन लगी हुई है. कर्नाटक में भी बाढ़ ने तबाही मचा रखी है...यहां बेलगाम, कलबुर्गी,कुर्ग और बेलगावी इलाकों में बाढ़ के पानी में हजारों लोग फंसे हैं...इन जिलों में सेना के जवानों को भी रेस्क्यू के लिए तैनात किया गया है.