कुलभूषण जाधव पर कल शाम आएगा ICJ का फैसला, जानिए- क्या है पूरा मामला
shubhamsc | 16 Jul 2019 07:15 PM (IST)

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव मामले में कल यानि बुधवार की शाम 6:30 बजे फैसला आएगा. फैसला सुनाने के लिए 15+1(पाकिस्तानी एडहॉक जज तसद्दुक हसन जिलानी) यानी 16 जजों की बेंच बैठेगी और अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (ICJ) के अध्यक्ष अब्दुकावी यूसुफ फैसले की मुख्य बातें पढ़कर सुनाएंगे.
इस दौरान भारत और पाकिस्तान के आधिकारिक प्रतिनिधि अदालत में मौजूद रहेंगे. भारत के एजेंट और विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान मामलों के प्रभारी संयुक्त सचिव दीपक मित्तल अदालत में रहेंगे. यहां जानिए क्या है पूरा मामला