अयोध्या पर फैसले से पहले देखिए, कैसा होगा भगवान राम का भव्य मंदिर?
shubhamsc | 14 Oct 2019 10:42 PM (IST)
सैकड़ों साल से चले आ रहे विवाद को खत्म होने में अब सिर्फ 3 दिन और बाकी हैं. अयोध्या में विवादित जमीन को लेकर देश के सबसे बड़े मुकदमे की सुनवाई अपने आखिरी दौर में पहुंच गयी है. सुप्रीम कोर्ट में दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी दलीलें रख चुके हैं. अगले महीने अदालत का फैसला आ जाएगा. पूरा देश जिस फैसले का इंतजार कर रहा है उसके लिए सुप्रीम कोर्ट में क्या क्या हो रहा है ये हम आपको लगातार बता रहे हैं. आज मुस्लिम पक्ष की बहस का आखिरी दिन था