बारिश के कारण मुंबई और आसपास के इलाके आज भी जाम, टापू बने कई इलाके
shubhamsc | 03 Aug 2019 03:00 PM (IST)

बारिश के कारण मुंबई और आसपास के इलाके आज भी जाम, सड़क से लेकर घर तक घुसा पानी. कांदिवली में पानी का कहर इतना कि घरों में पानी घुस गया. सामान पानी में तैरने लगे. मध्य मुंबई के मुंलुंड रेलवे स्टेशन परिसर के अंदर पानी भर गया है, अंदर और बाहर दोनों का एक जैसा हाल है. सोचिए ट्रेन चले तो कैसे. ट्रेन तक जाएं तो कैसे. मुलुंड स्टेशन के बाहर के इलाके में घुटने तक पानी भरा है. मुंबई के चेम्बूर इलाके में जल जमाव. दुकानों में पहुंचा पानी. पिछले 20 मिनट से बारिश रुकी हुई है...लेकिन पानी अब तक जमा है.