कश्मीर के हालात पर SC का दखल देने से इनकार, कहा- सरकार को वक्त मिलना चाहिए
shubhamsc | 13 Aug 2019 02:01 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर में लगी पाबंदियों के खिलाफ कांग्रेस समर्थक तहसीन पूनावाला की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फिलहाल दखल देने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सरकार हर दिन स्थिति की समीक्षा कर रही है. उन्हें कुछ दिन का मौका तो मिलना ही चाहिए. अगर कोर्ट आज दखल देगा तो इससे जटिलता बढ़ेगी. इस मामले में अब दो हफ्ते बाद सुनवाई होगी.