देखिए यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण की वोटिंग का पूरा हाल
ABP News Bureau | 23 Apr 2019 07:45 PM (IST)

आज देश की 117 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ है लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रही गुजरात की गांधीनगर सीट जहां से पहली बार अमित शाह चुनाव लड़ रहे हैं. गांधीनगर की चर्चा इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी जब वोट डालने पहुंचे तो कुछ खास तस्वीरें सामने आईं. और गांधीनगर से ही मोदी ने एक बार फिर आतंक के IED से बड़े हथियार वोटर आईडी की ताकत बताई. देखिए यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण की वोटिंग का पूरा हाल.