BJP कार्यकर्ताओं पर फूटा CM योगी का गुस्सा, पूछा- भाड़े पर आएं हैं या कार्यकर्ता ही हैं?
ABP News Bureau | 08 May 2019 04:21 PM (IST)

एक बार फिर कार्यकर्ताओं को योगी के गुस्से वाले रूप का सामना करना पड़ा. शहर में आयोजित बूथ सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं की खूब क्लास ली. 115 बूथ में 15 बूथों के अध्यक्षों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने आज शाम तक बूथ को सक्रिय करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही घर-घर जाकर जनसंपर्क करने के आह्वान पर कार्यकर्ताओं से हामी भरवाने पर आवाज कम आई, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाराज हो गए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आवाज नहीं निकलती है क्या. भाड़े पर आएं हैं या कार्यकर्ता ही हैं. जोर से बोलिए.