रवि किशन ने 3 लाख से ज्यादा वोटों से गोरखपुर में जीत दर्ज की
ABP News Bureau | 23 May 2019 11:25 PM (IST)

गोरखपुर से बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन में 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है. वहीं लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों को देखकर देश में फिर एक बार 'मोदी लहर' दिख रहा है. 2014 से भी बड़ी जीत इस बार मोदी सरकार के हिस्से में आई है. अभी तक के रुझानों में एनडीए को 542 सीटों में से 348 सीटों पर जीत हासिल होती दिख रही है. वहीं अकेले बीजेपी अपने दम पर 300 का आंकड़ा छूती दिख रही है.