डंके की चोट पर हो रहे सरकारी भ्रष्टाचार का खुलासा पार्ट-2 । Ghanti Bajao
shubhamsc | 22 Oct 2019 11:34 PM (IST)

आम आदमी को महंगाई में धकेलने वाले करप्शन के खुलासे की दूसरी कहानी आज महाराष्ट्र की है. जहां से केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी आते हैं. महाराष्ट्र जहां एग्जिट पोल के अनुमान में दोबारा देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनते दिख रहे हैं. लेकिन इसी राज्य में लगातार तीसरी बार पड़ताल करने पहुंचे संवाददाता ज्ञानेंद्र तिवारी को भी भ्रष्टाचार के काउंटर पहले की तरह खुले हुए मिले.