गणेश चतुर्थी पर किन बातों का रखें ख्याल और कैसे करें भगवान गणेश की पूजा? बता रहे हैं गुरुजी पवन सिन्हा
shubhamsc | 02 Sep 2019 08:12 AM (IST)

सुबह 11:05 से दोपहर 01:36 बजे के बीच भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें. मिट्टी की प्रतिमा ही स्थापित करें. मिट्ठी घुलने वाली हो. प्लास्टर ऑफ पैरिस की प्रतिमा बिल्कुल इस्तेमाल ना करें. स्थायी तौर पर भगवान गणेश की पीतल की प्रतिमा ला सकते हैं. इत्र, पुष्प, पांच फल, पांच मिठाई, वस्त्र, जनेऊ का इस्तेमाल करें. घर-गृहस्थी की समस्या से जूझ रहे हैं तो पीले रंग से भगवान गणेश की मूर्ति को रंगें. कठिन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो धूम्र रंग से मूर्ति को रंगें. उन्नति, तरक्की, स्वास्थ्य लाभ के लिए लाल रंग के गणपति की पूजा करें. रात 09:05 बजे तक चंद्रमा के दर्शन ना करें.