धूमधाम से मनायी जा रही गणेश चतुर्थी, मुंबई और महाराष्ट्र में खास इंतजाम
shubhamsc | 02 Sep 2019 11:06 AM (IST)

मुंबई में लालबाग के राजा का ओहदा सबसे ऊपर है. यहां बप्पी प्रतिमा की जो भव्यता होती है वो कहीं और नहीं मिलती. इस बार लालबाग के राजा का पंडाल ‘चंद्रयान 2’ थीम पर तैयार किया गया है. देखने से लग रहा है मानो भगवान गणेश चांद पर पधारें हों. पंडाल में अंतरिक्ष यात्रियों से लेकर अंतरिक्षयान तक नजर आ रहे हैं.