साध्वी प्रज्ञा पर बोले नितिन गडकरी, उन्हें झूठे केस में फंसाया गया, हिन्दू आतंकवाद शब्द गढ़ा गया
ABP News Bureau | 08 May 2019 12:06 PM (IST)

नितिन गडकरी ने मालेगांव बम धमाके के आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से उम्मीदवार बनाये जाने पर कहा, ''साध्वी प्रज्ञा को झूठे केस में फंसाया गया. उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है. BJP और RSS को बदनाम करने के लिए हिन्दू आतंकवाद शब्द गढ़ा गया. यह एक राजनीतिक साजिश है. मुझे लगता है साध्वी प्रज्ञा जरूर चुनाव जीतेंगी.''