G-7 देशों ने साझा घोषणापत्र में हांगकांग के हालात पर चिंता जताई, चीन ने दी सफाई
ABP News Bureau | 28 Aug 2019 11:21 PM (IST)

चीन ने पूरी कोशिश की कि हांगकांग के प्रदर्शन पर पर्दा डाल दिया जाए और लोकतंत्र की मांग को गनतंत्र की आवाज से दबा दिया जाए लेकिन वो ऐसा करने में कामयाब नहीं हुआ. हाल ही में फ्रांस में हुई G-7 बैठक में सभी सदस्य देशों ने चीन को किसी भी हिंसा के लिए चेताया है. इस बात से चीन बौखला गया है.