तीन तलाक बिल पर लोकसभा में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दिया जवाब, देखिए- पूरा भाषण
shubhamsc | 25 Jul 2019 07:57 PM (IST)

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तीन तलाक बिल पर चर्चा का लोकसभा में दिया जवाब. तीन तलाक बिल पर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री हूं, राजीव गांधी सरकार में मंत्री नहीं हूं. ये सरकार काम करने वाली है. हिंदू मैरिज एक्ट में ये प्रावधान है कि यदि कोई हिंदू एक पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करता है तो इसके लिए 7 साल की सजा मिल सकती है. एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में तीन तलाक बिल का विरोध करते हुए कहा कि अगर शौहर तलाक देता है तो उसे मेहर की रकम का कई गुना बीवी को देना होता है और ये जन्म जन्म का साथ नहीं है बल्कि एक जन्म का कॉन्ट्रैक्ट है. इस्लाम में शादी एक कॉन्ट्रैक्ट है, इसे जन्म-जन्म का मसला मत बनाइये.