लोकसभा चुनाव 2019: ABP न्यूज पर देखिए दूसरे चरण की वोटिंग की लगातार कवरेज
ABP News Bureau | 18 Apr 2019 10:00 AM (IST)

दूसरे चरण की 95 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है. इस चरण में 12 राज्यों में वोट डाले जा रहे हैं. तमिलनाडु में कुल 38 लोकसभा सीटों और 18 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इसके अलावा बिहार की 40 में से पांच, जम्मू कश्मीर की छह में से दो, उत्तर प्रदेश की 80 में से आठ, कर्नाटक की 28 में से 14, महाराष्ट्र की 48 में से 10 और पश्चिम बंगाल की 42 में से तीन सीटों के लिये चुनाव हो रहा है.