प्री वेडिंग सेरेमनी में एक-दूसरे के साथ थिरके ईशा-आनंद, जमकर नाचे बॉलीवुड सितारे
ABP News Bureau | 10 Dec 2018 01:21 PM (IST)

12 दिसंबर को मुंबई में भारत के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी है. शादी से पहले उदयपुर के ओबरॉय उदयविलास होटल में दो तक प्री वेडिंग सेरेमनी हुई जिसमें देश विदेश के कई बड़े सितारे, राजनीतिक मेहमान, गायक और कलाकार पहुंचे. शनिवार को संगीत का कार्यक्रम हुआ और रविवार को भी कई सितारों ने स्टेज परफॉर्मेंस दिया. एबीपी न्यूज के पास ईशा और आनंद पीरामल की प्री वेडिंग सेरेमनी की EXCLUSIVE तस्वीरें हैं