समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट केस: चारों आरोपी कोर्ट से बरी, बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया ये आरोप
ABP News Bureau | 29 Mar 2019 10:27 PM (IST)
आजादी के बाद भारत में एक शब्द, जिसपर बहुत ज्यादा विवाद हुआ,वो है हिंदू आतंकवाद. 2 दिसंबर 2009 को तत्कालीन गृहमंत्री पी चिदंबरम ने ये शब्द राज्यसभा में पहली बार कहा. उसके बाद से कई कांग्रेस नेता इस शब्द का इस्तेमाल करने लगे. बाद में इसे सैफरन टेरर भी कहा गया. आज यही हिंदू आतंकवाद एक बार फिर ट्रेंड कर रहा है और इस सवाल के साथ इसपर चर्चा हो रही है कि आखिर चार लोगों ने अपने जीवन 9 साल इस शब्द के झूठे इल्जाम में जेल में बिता दिये. ये किसकी गलती है. क्या राजनीति ने हिंदुस्तान में आतंक को धर्म में बांट दिया ?