EVM विवाद पर बोले प्रणब मुखर्जी, कहा- EVM को लेकर आ रहीं खबरें चिंताजनक
ABP News Bureau | 22 May 2019 11:12 AM (IST)

प्रणब मुखर्जी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से कथित छेड़छाड़ की खबर पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ईवीएम को लेकर लगाए जा रहे कयासों को कोई स्थान न मिले. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि संस्थान में लोगों का भरोसा खत्म न हो.