पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल ने जेटली को दी श्रद्धांजलि
shubhamsc | 24 Aug 2019 08:12 PM (IST)

कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत कई नेताओं ने घर जाकर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''अरुण जेटली जी के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं. उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.''