सुषमा स्वराज का दिल्ली में किया गया अंतिम संस्कार, देखिए- उनके कुछ चुनिंदा भाषण
shubhamsc | 07 Aug 2019 10:18 PM (IST)

नम आंखों से देश ने दी सुषमा स्वराज को विदाई...राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार. बेटी बांसुरी ने की अंतिम संस्कार की रस्में...पीएम मोदी, अमित शाह से लेकर विपक्ष के नेता मौजूद रहे. सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हुए पीएम मोदी...आडवाणी और रामगोपाल यादव भी रो पड़े. दिल का दौरा पड़ने से कल रात हुआ था सुषमा स्वराज का निधन. दिल्ली और हरियाणा सरकार ने सुषमा के निधन पर दो दिन के राजकीय शोक का एलान किया.